संवाददाता; पंकज गुप्ता
मुंबई:घाटकोपर के माता रमाबाई कॉलोनी क्षेत्र के समाज सुधारक शाहू फुले अम्बेडकर मैदान में पंतनगर पुलिस स्टेशन की ओर से नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में खास तौर पर पुलिस उपायुक्त परिमंडल-7 पुरूषोत्तम कराड, घाटकोपर डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त दीपक निकम , वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश केवले, पुलिस निरीक्षक भास्कर कोकरे संतोष कदम कल्पना जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन पाटिल, नितिन सोनकांबले, राजेंद्र गायकवाड़ और पुलिस उपनिरीक्षक स्वप्निल सालुंखे, ताकामोगे, तायडे, हाटे उपस्थित थे वही कार्यक्रम में सैकड़ो की तादाद में लोगों की भीड़ मौजूद थी.
मुख्य मार्गदर्शक के रूप में मौजूद डॉक्टर मैगडूम उपस्थित ने भीड़ को गांजा, चरस, एमडी पाउडर के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव और पारिवारिक माहौल के बारे में भी अच्छा मार्गदर्शन दिया. साथ ही तंबाकू सेवन से होने वाली कई बीमारियों और कैंसर के बारे में भी बहुत अच्छा मार्गदर्शन दिया।
पुलिस निरीक्षक लोंढे ने कार्यक्रम में मौजूद लोगो को नशे से संबंधित कानूनी कार्रवाई और सभी प्रावधानों के बारे में मार्गदर्शन दिया। सायबर से जुड़े अपराधों में लगातार हो रही विद्धि को रोकने व लोगो को इससे बचाव के लिए पुलिस उपनिरीक्षक स्वप्निल सालुंखे ने साइबर अपराध और अपराध के निवारक उपायों के बारे में मार्गदर्शन किया।
पुलिस उपायुक्त पुरुषोत्तम कराड ने कार्यक्रम में मौजूद भीड़ को समझाया कि भारत की नई पीढ़ी को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए पुलिस के साथ जनता का सहयोग होना जरूरी है। इसके लिए जनता की कुछ युवा पीढ़ी ने बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया कि उन्हें पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि कोई प्रबुद्ध नागरिक नशा मुक्ति जागरूकता एवं सहयोग में सहायता करेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। तो वहां मौजूद भीड़ ने हाथ उठाकर पुलिस का सहयोग करने पर सहमति जताई.
अमली पदार्थ के विरुद्ध अपनी लड़ाई के लिए खास पहचान रखने वाले वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंतनगर पुलिस स्टेशन राजेश प्रभाकर केवले के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले भी उन्होंने देवनार पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रहते हुए नशा मुक्ति को लेकर काफी काम किया है और पंतनगर पुलिस स्टेशन में भी इन गतिविधियों को क्रियान्वित कर रहे हैं।
Post a Comment