संवाददाता:पंकज गुप्ता 
मुंबई: साकीनाका के एस जे स्टूडियो के पास कल दोपहर एक 22 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में साकीनाका पुलिस ने तीन आरोपियों को देवनार डंपिंग ग्राउंड शिवाजी नगर के पास से गिरफ्तार किया है आरोपीय की पहचान अनस इकरार अहमद शेख (21),  गुलफराज बिस्मिल्लाह खान (25) और अफजल सगीर अहमद सैयद (24) के रूप में हुई है सभी आरोपी साकीनाका खैरानी रोड रहीवासी है।
       पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शोएब रविवार दोपहर पौने तीन बजे के करीब साकीनाका खैरानी  रोड पर स्थित एस जे स्टूडियो के पास से जा रहा था। उसी समय वहा से मोटरसाइकिल पर गुजर रहे तीन अज्ञात व्यक्तियों से किसी बात को लेकर मृतक सुहेब का विवाद हो गया और विवाद के दौरान तीनो ने सुहेब के साथ मारपीट शुरू कर दिया और एक ने पेवर ब्लॉक से उसे हमला कर दिया जिससे सुहेब बेहोश हो गया।घायल अवस्था में सुहेब को पैरामाउन्ट अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टरो ने उसको मृतक घोषित कर दिया।
     इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस थाने के अपराध जांच और निगरानी दस्ते में कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने घटनास्थल पर पाए गए संदिग्ध नामों और गुप्त मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर खान कैंप, गोवंडी डंपिंग, शिवाजी नगर से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Post a Comment