महाराष्ट्र कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक ने दिया इस्तीफा


संवाददाता: सगीर अंसारी

मुंबई:महाराष्ट्र कांग्रेस को लगने वाले झटके रुकने का नाम नहीं लेरहे हैं इसबार पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण के रूप में लगा हैं।खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष को विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया।  इससे केवल दो महीने के भीतर सबसे पुरानी पार्टी को तीसरा बड़ा झटका लगा है।  वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चव्हाण आज ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे.  उनके इस्तीफे के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं और कांग्रेस नेता द्वारा भाजपा में शामिल होने की इच्छा के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post