संवाददाता: शेख फव्वाज
मुंबई: गोवंडी के मनपा एम पूर्व प्रभाग की हद में आने वाले टाटानगर पंचशील नगर इलाके में में मनपा द्वारा निष्कासित किए गए सभी घरों के तत्काल पुनर्वास करने की मांग को लेकर पंचशील नगर जन हक संघर्ष समिति की ओर से गोवंडी मनपा एम पूर्व प्रभाग कार्यालय पर भव्य मोर्चा निकला गया।
टाटानगर और पंचशील नगर झोपड़पट्टी मनपा संपत्ति विभाग की भूमि पर स्थित है जो गोवंडी एम ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत आता है। इस जमीन वर्षो पहले बनी इस झोपड़पट्टी पर ा अचानक जागी मनपा ने पुलिस बल तैनात कर पिछले दो दिनों से झोपड़ियों पर कार्रवाई कर रही है.
पालिका की अचानक शुरू की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई से कई परिवार बेघर हो गए हैं। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस जगह पर सभी मकान अनाधिकृत होने के कारण कार्रवाई की गई है। जबकि स्थानिक लोगो ने अधिकारयो पर आरोप लगाया है कि हमारे पास हमारे घरों का उचित सबूत होने के बावजूद हमें पुनर्वास किए बिना बेघर कर दिया गया है। इस बस्ती के पुनर्वास के लिए लड़ाई लड़ रही पंचशील नगर जन हक संघर्ष समिति ने सभी ध्वस्त मकानों का तत्काल पुनर्वास किया जाए। पुनर्वास तक हमें अपने घर में रहने का अधिकार मिले. मकान तोड़े जाने से हुई क्षति का तत्काल मुआवजा दें। काटे गए विद्युत कनेक्शन तत्काल बहाल करें। पूरे संभाग में अवैध निर्माणों पर तत्काल रोक लगाएं समेत कई मांगो को लेकर पालिका एम/ पूर्व कार्यालय पर मोर्चा निकाला जिसमे बड़ी संख्या में झुग्गीवासियों ने हिस्सा लिया.
Post a Comment