संवाददाता ; तालिब खान
मानसून पूर्व मनपा के जरये शहर व उपनगर के सभी बड़े व छोटे नालो की सफाई के लिए करोड़ों के ठेके दिए जाते हैं लेकिन सफाई के नाम सिर्फ दिखावा ही हो रहा हैं।हाल ही में चेंबूर, गोवंडी क्षेत्र में मार्ग पर नाली की सफाई की गई थी। इसके बाद इस नाले के कचरे को नाले के किनारे सड़क पर डालकर छोड़ दिया जाता हैं और कई दिनों तक पड़ा यह कचरा आधे से ज्यादा वापस नालो में जमा हो जाता हैं।
सड़को पर जगह जगह लगे नालो के कचरे से इलाके में दुर्गंध फैलटी है और वाहनों की आवाजाही से कीचड़ अन्यत्र फैल रहा है. इससे नागरिकों को परेशानी हो रही है और नागरिकों की मांग है कि इस कीचड़ को तुरंत हटाया जाए.
पूर्व उपनगर के चेंबूर, तिलकनगर, गोवंडी, माहुल, वाशिनाका, शिवाजी नगर, देवनार क्षेत्र में नालों से कचरा निकाला जा रहा हैं।फिलहाल बारिश से पहले मनपा द्वारा सभी नालो की सफाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू होने की बात की जा रही है जो कीचड़ के रूप में फिलहाल फुटपाथ और सड़क के किनारे पड़ा हुआ है।जिसे यह ठेकेदार जल्द उठाने की जहमत ना करते हुए इसे दोबारा उन्हें नालो में दफ़न होने की प्रतीक्षा करते हैं ताके उनका ट्रांसपोर्ट का खर्चा कम हो सके। इससे इस इलाके में काफी दुर्गंध रहती है. इससे नागरिकों को काफी परेशानी से आलीशान एयर कंडीशन कार्यालय में बैठो अधिकारियो को कोई सरोकार नहीं हैं।
नागरिकों का कहना है कि मनपा से शिकायत करने के बाद भी जल्दी कीचड़ नहीं हटाया जाता हैं साथ ही नागरिक इस बात पर भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं कि यह कीचड़ फिर से नाले में जा रहा है और मनपा द्वारा किया गया खर्च बर्बाद हो रहा है. लोगो की मांग हैं इस तरहा की लापरवाही करने वाले अधिकारयो पर सख्त करवाई हो और अपने काम को पूरी ईमानदारी से ना करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर अगला ठेका उनको ना दिया जाए और इस कीचड़ को तुरंत हटाने की मांग भी लोग कर रहे हैं.
Post a Comment